फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Not tolerate injustice to farmers

किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Not tolerate injustice to farmers
मैनपुरी। भाजपा ने सपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में तहसील सदर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि बारिश और ओलों से प्रदेश भर में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों की हितैषी होने का दम भरने वाली सपा सरकार मुआवजे के नाम पर प्रदेश भर के लिए महज 200 करोड़ रुपये स्वीकृत कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर के समक्ष आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी ने कहा कि सैफई के विकास के लिए सरकार के खजाने से हजारों करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं और जब प्रदेश के करोड़ों किसानोें की फसलें बर्बाद हो गईं हैं तो मुआवजे के लिए केवल 200 करोड़ स्वीकृत किए जा रहे हैं। अन्नदाता के साथ हो रहे अन्याय को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारी नुकसान की गलत रिपोर्ट भेज रहे हैं। फसलों को पहुंची क्षति का सही आंकलन कर सूची शासन को भेजी जाए। यदि किसी स्तर पर भेदभाव या गड़बड़ी की गई तो भाजपा अधिकारियों उसका विरोध करेंगी। भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा कि सपा सरकार ने पुलिस भर्ती में बड़ा घोटाला किया है। अधिक अंक पाने वालों को बाहर कर जाति विशेष के अभ्यर्थियों की भर्ती की गई है। किशनी में पाल समाज के लोगों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। भाजपा किसानों और पीड़ितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया ने कहा कि मुआवजे के नाम पर सरकार किसानों को झुनझुना थमा रही है। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए भाजपा आंदोलन छेड़ेगी। रामबाबू कुशवाह, अरविंद तोमर, अनुराग पांडेय, अजयपाल सिंह, रामभान तोमर, राहुल चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
सुबह भाजपा युवा नेता सौरभ चौहान के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने भांवत चौराहे से धरनास्थल तक बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल कार्यकर्ता सपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली में अतुल प्रथ्वीराज सिंह, गौरव चौहान, विशाल चौहान, दीपक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed