फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No trace of businessman jumped into canal has been found so far

UP: 'मैं खुदकुशी कर रहा हूं...' , 3 दिन से नहर में तलाश रही पुलिस, नहीं लगा व्यापारी का सुराग; परिवार परेशान

Mon, 24 Feb 2025 05:30 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Feb 2025 05:30 PM IST
सार

नहर किनारे बाइक मिलने के बाद पुलिस ने व्यापारी की तलाश शुरू की। तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पीएसी के गोताखोर वापस लौट गए।

विज्ञापन
No trace of businessman jumped into canal has been found so far
लापता व्यापारी व माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में खाद-बीज विक्रेता के नहर में कूदने की आशंका के चलते सोमवार को तीसरे दिन भी परिजन व पुलिस नहर में तलाश करते नजर आए। हालांकि पीएसी के गोताखोर व टीम स्टीमर सहित वापस लौट गई।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव चीतई के रहने वाले खाद-बीज विक्रेता जितेंद्र की बाइक शनिवार को लोअर गंग नहर दन्नाहार पर पुल पर खड़ी मिली थी। इसके बाद से ही विक्रेता का कोई पता नहीं है। एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला है, जिस पर खुदकुशी करने की बात लिखी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस व परिजन नहर में कूदने की आशंका के चलते तलाश करते आ रहे हैं। रविवार को पीएसी की 15 बटालियन आगरा के गोताखोर भी तलाश के लिए पहुंचे थे, लेकिन स्टीमर की खराबी के चलते तलाश शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को पीएसी के गोताखोर वापस लौट गए। स्थानीय गोताखोर व पुलिस नहर में तलाशी अभियान चला रही है। नहर में झाल पर जाल डलवाया गया है, वहीं कांटा भी डाला गया है। पुलिस तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द ही खाद बीज विक्रेता का पता लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed