फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No surgeon in surgical ward of district hospital in Mainpuri for three months

चिंताजनक: जिला अस्पताल में तीन माह से नहीं है सर्जन, कैसे हो मरीजों की पीड़ा का विसर्जन

Mon, 03 Apr 2023 08:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 08:16 PM IST
सार

मैनपुरी में जिला अस्पताल में तीन महीने से एक भी सर्जन डॉक्टर नहीं है। इससे यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज बिना इलाज के ही वापस लौट जाते हैं। उन्हें निजी अस्पतालों में मंहगा इलाज कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन
No surgeon in surgical ward of district hospital in Mainpuri for three months
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड की व्यवस्थाएं पिछले तीन महीने से प्रभावित चल रही हैं। यहां तैनात एकमात्र सर्जन डॉ. गौरव पारिक लंबे समये से अवकाश पर हैं। इसके चलते तीन महीने से अस्पताल आने वाले मरीजों की पीड़ा दूर नहीं हो पा रही है। लोगों को बिना ईलाज के ही अस्पताल से वापस लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के सर्जिकल विभाग में सर्जन के दो पद सृजित हैं। सर्जन डॉ. गौरव पारिक लंबे अवकाश पर चले गए हैं। वे तीन महीने से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। इसके चलते अस्पताल के सर्जिकल विभाग में आने वाले मरीजों को निराश ही लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले, पथरी, हर्निया, फेंफड़ों में संक्रमण पेट से संबंधित अन्य बीमारियों के मरीजों को तीन महीने से उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिम्मेदार कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन

केस नंबर- एक

जिला अस्पताल पहुंचे शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी रामू ने बताया कि उसे हर्निया की दिक्कत है। वह सर्जन की तलाश में पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहा है। लेकिन जिला अस्पताल में सर्जन कब लौटेंगे, कोई यह बताने को तैयार नहीं है। सीमएस से उसने बात की तो पता चला कि वह कब आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-दो

ककरारा गांव निवासी श्याम सिंह ने बताया कि उसके पेट में पथरी है। उसने अल्ट्रासाउंड कराया तो बताया कि सर्जन से संपर्क करो। जिला अस्पताल में वह आया तो पता चला कि सर्जन उपलब्ध ही नहीं हैं। अब उसे मजबूरी में सैफई जाना पड़ेगा। श्याम सिंह का कहना था कि इतना बड़ा अस्पताल लेकिन एक सर्जन तक की व्यवस्था नहीं तो क्या फायदा है।

केस नंबर- तीन

शहर के आगरा बाईपास रोड निवासी ध्रुव कुमार ने बताया कि उसे कई दिनों से पेट दर्द की दिक्कत रहती है। जांच कराई तो बताया गया कि आंतों में सूजन है। जिला अस्पताल में सर्जन से मुलाकात की सलाह दी गई। यहां पहुंचा तो पता चला कि सर्जन उपलब्ध ही नहीं हैं।



सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि सर्जन लंबे अवकाश पर हैं। वह कब लौटेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। सर्जन की तैनाती के लिए भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed