फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No entry in five police station areas to get rid of traffic jams

Mainpuri News: जाम से निजात के लिए पांच थाना क्षेत्र में नो-एंट्री

Thu, 15 Oct 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 15 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
No entry in five police station areas to get rid of traffic jams
मैनपुरी। नवीन मंडी समिति के बाहर आगरा रोड बाईपास पर जाम से लोगों, स्कूली बच्चों व मरीजों को परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन ने पांच थाना क्षेत्र से तड़के तीन से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगाया है। थाना भोगांव, करहल, घिरोर, कुरावली और औछा क्षेत्र से होकर नवीन गल्ला मंडी आने वाले वाहनों पर बृहस्पतिवार से प्रतिदिन यह नियम प्रभावी रहेगा। मंडी समिति की ओर आने-जाने वाले समस्त ट्रैक्टर और अन्य मालवाहक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने सभी थाना प्रभारियों को शहर की तरफ आने व जाने वाले इन भारी वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। नवीन मंडी के बाहर अक्सर स्थिति इतनी विकराल हो जाती थी कि औंछा रोड बाईपास, आगरा रोड जाने वाले मार्ग, शहर जाने वाले मार्ग पर छोटे वाहन भी रेंग कर गुजरते थे, आपातकालीन सेवाएं देने वाली एंबुलेंस और बच्चों से भरी स्कूल बसें भी घंटों जाम में फंसी रहती थीं। कई-कई घंटों तक जाम के हालात राहगीरों व आम जनता को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed