{"_id":"6a1c7649777ca10fca0af9c9","slug":"nephew-dies-after-bike-slips-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-160398-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बाइक फिसलने से भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बाइक फिसलने से भतीजे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के एनएच 92 पर ग्राम लालपुर के सामने रविवार देर शाम बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार अधेड़ घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा और घायल को सीएचसी बेवर में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
रविवार नगला गढू निवासी हरीविलास पुत्र बालक राम उम्र 38 वर्ष अपने चाचा इंद्रजीत पुत्र बाबूराम 55 वर्ष के साथ अपने फूफा की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। देर शाम करीब सवा 8 बजे दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापय अपने गांव नगला गढ़ू थाना बेवर लौट रहे थे। बेवर के इटावा रोड पर ग्राम लालपुर के सामने एनएच 92 पर उनकी बाइक अचानक से फिसल गई। घटना में हरीविलास को गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं इंद्रजीत घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं इंद्रजीत का सीएचसी बेवर पर इलाज जारी है। घटना से मृतक की पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक किसान था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।