फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Nagla Ramsingh defeated Etah in the Kabaddi competition.

Mainpuri News: कबड्डी प्रतियोगिता में नगला रामसिंह ने एटा को हराया

Sun, 08 Mar 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 08 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Nagla Ramsingh defeated Etah in the Kabaddi competition.
फोटो 10 विजेता नगला राम सिंह के खिलाड़ी अतिथियों के साथ। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। घिरोर विकास खंड के गांव नगला राम सिंह में अंतर जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में नगला राम सिंह की बी टीम ने एटा की टीम को 45-41 के अंतर से पराजित कर विजेता कप अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवीन यादव ने किया। फाइनल मुकाबला नगला राम सिंह और एटा की टीम के बीच हुआ। प्रथम हाफ से ही नगला राम सिंह के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। प्रथम हाफ में नगला राम सिंह की टीम ने 21-17 अंकों की बढ़त बनाई। वहीं द्वितीय हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नगला राम सिंह के खिलाड़ियों ने 45-41 के अंतर से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को कप व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रोहित यादव और जितेंद्र यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर किशन पाल सिंह, देवेश यादव, आशीष यादव, आर्यन यादव गोलू आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed