फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav meet victim family and consoled them After killing of five people in Mainpuri

मैनपुरी नरसंहार: पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद डिंपल यादव, पीड़ा सुनाते-सुनाते बिलख पड़ी मां; बंधाया ढांढस

Mon, 26 Jun 2023 07:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

मैनपुरी में नवविवाहित दंपती सहित पांच लोगों की हत्या के बाद सांसद डिंपल यादव पीड़ित परिवार से मिलीं। उनको अपनी पीड़ा सुनाते-सुनाते मां बिलख पड़ी। सांसद ने परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद करने की बात कही।

विज्ञापन
MP Dimple Yadav meet victim family and consoled them After killing of five people in Mainpuri
मैनपुरी में सामूहिक हत्याकांड के बाद सांसद डिंपल यादव गांव पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सामूहिक हत्याकांड के बाद सोमवार को सांसद डिंपल यादव गांव पहुंचीं। उन्होंने मृतक की मां से घटना की जानकारी ली। सांसद को घटना बताते हुए मां शारदा देवी बिलख पड़ीं। उन्हें सांसद ने ढांढस बंधाया। इसके बाद मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायल डॉली के उपचार में मदद करने की बात कही।

विज्ञापन


शनिवार को किशनी थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर अरसारा में शिववीर यादव ने अपने दो भाई, नवविवाहिता, बहनोई व भाई के दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। शिववीर के हमले में पत्नी डॉली और मामी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सोमवार को सांसद डिंपल यादव गोकुलपुर अरसारा पहुंचीं। उन्होंने गांव पहुंचकर मृतकों के पिता सुभाष और मां शारदा देवी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान पिता सुभाष गुमसुम नजर आए तो वहीं मां बीच-बीच में रो पड़ती। सांसद ने उन्हें संबल देते हुए मदद का आश्वासन दिया। यहां उन्होंने सभी छह मृतकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

MP Dimple Yadav meet victim family and consoled them After killing of five people in Mainpuri
मैनपुरी नरसंहार: पीड़ित परिवार से मिलीं सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने घायल डॉली के बारे में जानकारी लेकर उसके उपचार में हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद शिववीर के अनाथ हो चुके दोनों बच्चों को भी दुलारा। इसके बाद सांसद डिंपल यादव ने हविलिया चांदा पहुंचकर सुभाष के दामाद सौरभ को भी श्रद्धांजलि दी। यहां सौरभ की पत्नी प्रियंका को भी संबल दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक संध्या कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश

कुरावली और नगला अतिराम में भी पहुंचीं सांसद

इससे पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कुरावली में 16 जून को सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजन से भी मुलाकात की। सांसद सोमवार को दोपहर बाद मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कन्हैया और दिलीप चक के शांति पाठ में पहुंचीं। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजन को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ेंः- घरवालों को किया फोन: 'ससुरालियों ने बहुत प्रताड़ित किया, अब बर्दाश्त नहीं होता, मर रही हूं..और नहर में कूद गई'

पीड़ित परिजन को बंधाया ढांढस

इससे पूर्व करहल के गांव नगला अतिराम में 19 जून को हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों से भी सांसद ने मुलाकात की। गांव निवासी एक ही परिवार के कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मृतकों के परिजन से उनका हाल जाना। साथ ही सुरक्षा दिलाने के लिए आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का भी आश्वासन दिया। इस दौरान एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला महासचिव रामनरायन बाथम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed