फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav attacks Yogi government in mainpuri

UP: 'जो राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे', डिंपल यादव का सरकार पर हमला; बोलीं- बंद कराए 25 हजार स्कूल

Sat, 27 Jun 2026 09:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sat, 27 Jun 2026 09:31 PM IST
सार

मैनपुरी के घिरोर पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि जो लोग भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे। 

विज्ञापन
MP Dimple Yadav attacks Yogi government in mainpuri
सांसद डिंपल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर में जसराना रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ। 2027 में सपा प्रमुख अखिलेश के नेतृत्व में सूबे की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जो लोग भगवान राम के नहीं हुए वो जनता के क्या होंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने 25 हजार स्कूल बंद कराए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ऐसे में सभी समाजवादी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हर बूथ को मजबूत बनाने में लग जाएं। यह लोग संविधान को मिटाना चाहते है। नहीं चाहते है कि हम लोगों के बच्चे पढ़ें लिखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा ने बिजलीघर, अस्पताल बनवाए। अस्पताल में एमपी, राजस्थान तक के लोग तक इलाज के लिए आते हैं। 

एमएलसी मुकुल यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर को जागरूक होने के बाद वापस ले लिया गया। विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोचिंग सेंटरों पर दुखद घटना हुई है। बीजेपी शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महाराज सिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, अलीदराज नियाजी, विपिन कठेरिया, बलवीर सिंह, अनिल यादव, मोना यादव, कृपाल सिंह यादव, विनोद दिवाकर, कल्लू प्रधान, सोनू सभासद, शिवकुमार शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed