फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   MP Dimple Yadav attacked government for Akhilesh Yadav Facebook page was blocked

UP: 'महिलाओं के खिलाफ बढ़ा अपराध...', सांसद डिंपल यादव ने दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म पर जताई चिंता

Sat, 11 Oct 2025 07:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Oct 2025 07:08 PM IST
सार

सपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
MP Dimple Yadav attacked government for Akhilesh Yadav Facebook page was blocked
किशनी क्षेत्र के एक गांव में शोकाकुल परिवार से मिलतीं सांसद डिंपल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने दुर्गापुर में कथित सामूहिक बलात्कार मामले को लेकर चिंता व्यक्त की है और इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की वारदातें देश भर में लगातार बढ़ रही हैं। वे शनिवार को किशनी क्षेत्र के गांव हरीपुर में पहुंची थीं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सांसद डिंपल यादव ने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के आंकड़े पिछले 10 वर्षों में दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज को सही दिशा देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और उत्तर प्रदेश सरकार को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल काम करना चाहिए।
विज्ञापन


 

सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, खाद से लेकर हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि सपा पिछड़े, दलित व अन्य वर्ग की लड़ाई लड़ती रहेगी। मैनपुरी में सपा विधायक की मां को इलाज न मिलने पर उन्होंने कहा कि सिर्फ मैनपुरी ही नहीं पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो चुकी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक करने पर उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि लोकतंत्र बना रहे। इसलिए संविधान में खलल पैदा कर रहे हैं।

1090 हेल्पलाइन को कमजोर करने का आरोप
डिंपल यादव ने सपा शासनकाल में शुरू की गई महिला हेल्पलाइन का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने 1090 हेल्पलाइन शुरू की थी, जिसके माध्यम से महिलाओं को लगातार मदद और सहायता प्रदान की जा रही थी। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने लगातार इन सुविधाओं को कमजोर करने की कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने कुछ मामलों में ऐसे कार्य किए हैं, जिनसे ये महत्वपूर्ण सेवाएं कम प्रभावी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed