{"_id":"2fdd4a70f282dfb9cb3750739c78bc9f","slug":"move-campaign-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
ब्यराे, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने स्टेशन रोड से आगरा रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्टेशन रोड पर चिह्नित किए अतिक्रमण को हटाया गया, वहीं पूर्व में चलाए गए अभियान के तहत हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थानों पर दोबारा किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताई।
नगर में अतिक्रमण लोगों की परेशानी बनता जा रहा है वहीं अतिक्रमणकारी प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गए हैं। नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के बाद अब प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला है। अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन की नजर है। जल निकासी में हो रही परेशानी और नाले अवरुद्ध होने से होने वाली परेशानियों को देखते हुए नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों की पटियों, खोखों आदि को पालिका कर्मियों से तुड़वाया। अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
आगरा रोड पर पूर्व में चिह्नित किए अतिक्रमण को हटाना शुरू कराया। एसडीएम सदर ने बताया कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराए जाएगा। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर अतिक्रमण हटाने का खर्चा अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा और रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। ईओ नगरपालिका ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को शहर में हो रहे अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्न्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। चिन्हांकन होने के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
उध्ार, गुरुवार को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन से लेकर भांवत चौराहे तक अभियान चलाया। अधिकारियों ने रेलवे की जगह पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। चेतावनी दी कि यदि पुन: अतिक्रमण हुआ तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सेक्शन इंजीनियर सुनील यादव, अवर अभियंता महेश ने रेलवे प्रोटेक्शन टीम के साथ रेलवे स्टेशन से अभियान शुरू किया। स्टेशन के पास कई लोग खोखा रखकर जगह पर अतिक्रमण किए हुए थे। मौके पर खोखों को हटवा दिया गया। कुछ दुकानदारों ने अपना सामान भी रेलवे की जगह पर रख अतिक्रमण कर रखा था। उनका सामान हटाया गया।
सेक्शन इंजीनियर सुनील यादव ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन्होंने अतिक्रमण किया है वह स्वत: ही अतिक्रमण हटा लें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई होगी।