{"_id":"688ba93013064a42cd086866","slug":"mother-and-daughter-died-due-to-snake-bite-within-24-hours-four-people-died-in-three-years-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांपों का खूनी खेल: सालिम, अयान, आसमां और अब परी...24 घंटे में मां और बेटी की माैत, तीन साल में चार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपों का खूनी खेल: सालिम, अयान, आसमां और अब परी...24 घंटे में मां और बेटी की माैत, तीन साल में चार की गई जान
Thu, 31 Jul 2025 11:04 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:04 PM IST
सार
मैनपुरी के एक परिवार में सांपों के खूनी खेल ने तीन साल में चार लोगों की जान ले ली। 24 घंटे में मां और एक साल की बेटी की माैत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
परी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के बरनाहल कस्बा का जाटवान मोहल्ला दो दिन से शोक में डूबा है। यहां के रहने वाले मुन्ना खां के जिस घर में कभी हंसी गूंजती थी, वहां सिर्फ खामोशी और आंसू हैं। मुन्ना की पत्नी आसमा की बुधवार को सर्पदंश से मौत हुई और 24 घंटे के भीतर ही एक वर्ष की मासूम बेटी परी ने इसी घटना में बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। यह कोई साधारण मौत नहीं, बल्कि नियति का एक क्रूर प्रहार है। तीन साल में इस परिवार के चार लोगों को सांपों ने डसा और सभी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार तड़के मुन्ना खां की पत्नी आसमां और उनकी एक साल की मासूम बेटी परी अपने पलंग पर सो रही थीं, तभी एक विषैले सांप ने मां की गर्दन और बेटी की पीठ पर डस लिया। सैफई मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई के बाद बुधवार को आसमां ने दम तोड़ दिया। उम्मीद की एक किरण अभी भी बाकी थी, नन्ही परी। डॉक्टरों ने हर संभव प्रयास किया कि उस मासूम जान को बचा सकें, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बृहस्पतिवार सुबह परी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस आंगन में गूंजती थी हंसी, वहां पसरा सन्नाटा
कल्पना कीजिए उस पिता की पीड़ा, जिसने एक ही पल में अपनी पत्नी और अपनी नन्ही सी जान अपनी परी को खो दिया। मुन्ना खां खामोश हैं, लेकिन उनकी आंखों से बहते आंसू उस असहनीय दर्द को बयां कर रहे हैं, जिसे शायद वे जिंदगी भर भुला नहीं पाएंगे। घर का वह आंगन, जहां परी की किलकारियां गूंजती थीं, जहां उसकी नटखट हंसी से पूरा घर जीवंत हो उठता था, अब सन्नाटे में डूबा है। परी के चार भाई-बहन भी अपनी छोटी बहन को खोने के बाद गुमसुम हो गए हैं।

तीन साल में चार की माैत
यह दर्दनाक घटना इस परिवार पर पड़ी कोई नई विपत्ति नहीं है। पिछले तीन वर्षों में सांपों ने इस परिवार से चार जानें छीन ली हैं। तीन साल पहले मुन्ना खां के 22 वर्षीय भाई सालिम की सांप के डसने से मौत हो गई थी। और उसी महीने उनके सात साल के भतीजे अयान को भी सांप ने डस लिया था, जिसकी वजह से उसकी भी जान चली गई। मुन्ना बताते हैं कि उनके घर में बंधी एक भैंस को सांप ने डस लिया था। सांप को मौके पर ही भाई सालिम ने डंडे से पीटकर मार दिया था। इससे कुछ देर बाद ही दूसरे सांप ने सालिम को डस लिया था और तभी से सांपों का यह खूनी खेल जारी है।
ये भी पढ़ें-फंदे पर लटकी मिली ASP की पत्नी: डेढ़ साल के मासूम ने दी मुखाग्नि, पति के आने की सूचना पर भड़का आक्रोश