फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Minor raped three year old innocent in Mainpuri

तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म: बहलाकर खेत की तरफ ले गया, वारदात को दिया अंजाम, ननिहाल आई थी बच्ची

Mon, 20 Mar 2023 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 04:26 PM IST
सार

मैनपुरी में नाबालिग ने ननिहाल आई तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 

 

विज्ञापन
Minor raped three year old innocent in Mainpuri
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बीती शाम तीन वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर घर वालों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
मूल रूप से औरेया जिले के एक गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम कुछ दिन पहले एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव अपनी ननिहाल आई थी। रविवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय गांव का रहने वाला एक 10 वर्षीय बालक उसे अपने साथ खेत की ओर ले गया। वहां बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः- पहले पेट्रोल देने को लेकर विवाद: बाप-बेटे ने कर्मी को पीटा, विरोध पर तमंचे से झोंकी फायर, घटना CCTV में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना के कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजन बच्ची की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। वह उसे लेकर थाने पहुंचे। वहां से उसे मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया पेश

पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। वहां से निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed