फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and son beat up petrol pump worker for giving petrol first fired from pistol on protest in agra

पहले पेट्रोल देने को लेकर विवाद: बाप-बेटे ने कर्मी को पीटा, विरोध पर तमंचे से झोंकी फायर, घटना CCTV में कैद

Mon, 20 Mar 2023 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 04:08 PM IST
सार

आगरा में जबंग बाप-बेटे ने पहले पेट्रोल देने को लेकर पेट्रोल कर्मी से मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर बेटे ने तमंचे से फायर झोंक दिया। इस दौरान कर्मी किसी तरह खुद को बचा पाया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

 

विज्ञापन
Father and son beat up petrol pump worker for giving petrol first fired from pistol on protest in agra
पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट, झोंकी फायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की सुबह पहले पेट्रोल देने को लेकर युवक कर्मी से भिड़ गया। उसने अपने बेटे को बुलाकर कर्मी को पीटने लगे। कर्मी ने विरोध किया बेटे ने तमंचे से फायर झोंक दी। इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। यह पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना शमशाबाद थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित कविशा फिलिंग स्टेशन की है। यहां बड़ोवरा खुर्द निवासी राजवीर सिंह पेट्रोल पंप ऑपरेटर के पद पर काम करता है। उसने बताया कि सुबह नौ बजे के आसपास कान्हापुरा गांव निवासी प्रेमवीर सिंह बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे। पेट्रोल पंप पर पहले से कई लोग पेट्रोल भराने को लाइन के खड़े थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः- तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म: बहलाकर खेत की तरफ ले गया, वारदात को दिया अंजाम, ननिहाल आई थी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करके फैलाई दहशत

बताया कि प्रेमवीर ने विपरीत दिशा से लाकर अपनी बाइक सभी के सामने लगा दी। अन्य ग्राहकों ने इसका विरोध किया। इस पर उसने भी ऐसा करने से मना किया तो प्रेमवीर उसे गालियां देते हुए वहां से चला गया। करीब 15 मिनट बाद वह अपने बेटे देवेश के साथ वापस आया। आते ही दोनों ने उसे गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तमंचे से फायरिंग करके दहशत फैला दी। 

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बताया कि वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार दीक्षित ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी राजवीर सिंह ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed