फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Meritorious students honored

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Mon, 18 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored
सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर पंचायत बेवर में चेयरमैन पद के चार वर्ष पूर्ण होने पर नेहरू हाल प्रांगण में आशीर्वाद समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अथिति पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा नगर पंचायत अध्यक्ष सरितकांत भाटिया की नगर में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने सराहनीय है कार्य। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ने के प्रति ललक पैदा होती है। विशिष्ट अतिथि रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चे पूरे मन से शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करें। 

इंटर में कुल 145 और हाई स्कूल के 210 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटर में कुमारी कादंबरी, प्रीती पाल, कुमारी अंशु यादव को र विशेष सम्मान दिया गया। हाईस्कूल में शुभांगी, शुलभ यादव, कादंबरी सक्सेना को मुख्य अतिथ और चेयरमैन सरितकांत भाटिया ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सीबीएससी र्हास्कूल में स्थान प्राप्त आराध्या गुप्ता, अविचल पांडेय, दिव्यांशी मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन और समस्त सभासदों ने आगंतुकों को प्रतीक चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। प्रेमसिंह शाक्य, करन पाल सिंह, जयपाल सिंह, अरविंद दीक्षित, देवेंद्र सिंह चौहान, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, शिवनाथ सिंह चौहान आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष आलोक गुप्ता व संचालन कमलप्रताप सिंह भदौरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed