फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   'Means the beginning of the convocation "

‘दीक्षांत का अर्थ कार्य की शुरूआत’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
'Means the beginning of the convocation "
मैनपुरी। बंशी गोहरा स्थित स्वामी भजनानंद सरस्वती शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शारीरिक प्रमुख प्रदीप ने कहा कि संघ की शाखा में आकर स्वयं सेवक संस्कारवान बनता है। संघ समझने के लिए लोगों को संघ की शाखा में आने के साथ-साथ संघ से जुड़ना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

शारीरिक प्रमुख ने कहा कि दीक्षांत का अर्थ कार्य की शुरूआत होता है। वर्ग में आकर शिक्षार्थियों ने तमाम कष्ट सहन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

आज समाज में कई लोग संघ के बारे में बिना जानकारी के ही तमाम बातें करते हैं जो गलत है। मनुष्य के जीवन में संस्कार बहुत आवश्यक है। संघ स्वयं सेवकों में संस्कार देने के साथ-साथ समाज सेवा में भी अपनी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक हर परिस्थिति से जूझने के लिए पूरी तरह मजबूत होता है। आज पूरी दुनियां में योग और आयुर्वेद को लोग अपना रहे हैं। गाय और संस्कृति को जानने और अपनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


 यह संघ के प्रयासों की ही देन है। वर्ग कार्यवाह जगदीश नाथ मिश्र ने कहा कि शाखा से चरित्र और व्यक्ति का निर्माण होता है। यहां आए हुए सभी शिक्षार्थियों को दक्ष शिक्षकों ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। इस मौके पर चंद्रनगर विभाग कार्यवाह रमाकांत उपाध्याय, विभाग प्रचारक आर्यन, सह जिला संघ चालक योगेंद्र गुप्ता, कमलेश पालीवाल, डाक्टर एसके दुबे, सुनील चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed