फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for not bringing a car.

Mainpuri News: कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Tue, 14 Jul 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for not bringing a car.
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने ससुरालीजन के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कस्बा औंछा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी आरती कुमारी ने बताया कि 21 फरवरी 2022 को उनकी शादी सुरजीत निवासी मलिगांव थाना सकीट जनपद एटा के साथ हुई है। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालीजन दहेज को लेकर ताने देने लगे। पति सुरजीत, ससुर सर्वेश, सास प्रभा देवी, दलवीर, विजय कुमार स्कार्पियो की मांग करने लगे। उस पर मायके जाकर कार लाने का दबाव बनाने लगे। जब असमर्थता जताई तो प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारते पीटते हैं। अब उसे ससुराल से निकाल दिया गया है। महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed