{"_id":"69331d964cc57a50e3057865","slug":"mapping-work-accelerated-blos-and-blas-ran-from-door-to-door-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-149984-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मैपिंग का कार्य तेज, घर-घर दौड़े बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मैपिंग का कार्य तेज, घर-घर दौड़े बीएलओ
Fri, 05 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद में एसआईआर फार्म को डिजिटाइज करने का काम 80 फीसदी से ज्यादा किया जा चुका है। चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के काम के लिए 4 दिसंबर तक का समय दिया गया था। हालांकि बाद में इस समय सीमा को सात दिन बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। शुक्रवार से प्रशासन ने मतदाता सूची के मिलान पर जोर देना शुरू कर दिया है। सभी बूथों पर बीएलओ और बीएलए को बैठक कर मतदाताओं के घर-घर जाने के निर्देश जारी किए गए। जिसमें मिलान के कार्य की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। शुक्रवार को मैपिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश बीएलओ को दिए गए। इसके बाद जनपद के कई बूथों पर बीएलओ और बीएलए की बैठक हुई। इसमें जो मतदाता अनुपस्थित और लापता हैं, उनसे संपर्क करने को कहा गया। इसके साथ ही ऐसे मतदाताओं के नाम बूथ और तहसील पर चस्पा किए गए। वहीं मतदाताओं के घर के पास रहने वाले लोगों को भी इनसे संपर्क कर उनके पास तक सूचना भेजने को कहा गया।जिन बूथों पर डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं, वहां पर मतदाताओं का मिलान 2003 और 2025 की सूची से किया जाना है। जिन लोगों से संपर्क नहीं हो रहा है उनको नोटिस भी जारी करने हैं। 11 दिसंबर तक कार्य पूरे करने होंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जनपद में चार विधानसभा हैं। जिसमें किशनी, करहल, भोगांव और मैनपुरी शामिल हैं। जनपद में कुल 1403413 मतदाता हैं। जिनको पहले ही शत-प्रतिशत फार्म का वितरण कर दिया गया था। वहींं अब तक 1146614 (81.70) फीसदी मतदाताओं के एसआईआर फार्म को डिजिटाइज किया जा चुका है। डिजिटाइजेशन के बाद मतदाताओं के फार्म की मेपिंग करनी है। बीएलओ कई दिन से यह कार्य भी साथ-साथ कर रहे हैं। इसके अलावा मतदाता भी स्वयं मेपिंग का काम ऑनलाइन माध्यम से कर रहे हैं। ऐसे में अब तक 460982 मतदाताओं ने स्वयं ही एसआईआर फार्म की मेपिंग कर ली है। 294138 मतदाताओं की संतानों ने फार्म की मेपिंग की है। इसके साथ ही अभी भी 391190 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मेपिंग नहीं हुई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम लता आनंद का कहना है कि मतदाताओं का मतदान सूची से मिलान का काम तेजी से करने के लिए निर्देश दिए गए है। जिन बूथों पर डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो गया है। वहां मतदाता सूची का मिलान शुरू हो गया है।
विज्ञापन