{"_id":"575ef1694f1c1b1b1e11b643","slug":"mansaram-not-improve-the-health-of-children-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मंशाराम के बच्चों के स्वास्थ्य में नहीं दिखा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मंशाराम के बच्चों के स्वास्थ्य में नहीं दिखा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषित बच्चों के परिवार की हर संभव मदद होगी, यदि वो कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करेंगे। जिन बच्चों की दशा खराब है उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं। अब तक आठ अतिकुपोषित बच्चों के परिवार को शौचालय, पात्र गृहस्थ राशन योजना में लाभान्वित किया जा चुका है। अभी भी 18 बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया है। उक्त बातें जिलाधिकारी लोकेश एम ने कुपोषण से बच्चों को बचाने के लिए गोद लिए ग्राम समान के जूनियर हाईस्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं।
डीएम ने अभिभावकों से कहा कि वो बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। उनका नियमित वजन कराएं। यदि आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम अतिकुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वास केेद्र में भर्ती कराने की सलाह दें तो तत्काल बच्चे को भर्ती कराएं। मौके पर ही चेकअप कराकर दवा मुहैया कराई। गांव के मंशाराम के बच्चों के स्वास्थ्य में एक माह बीतने के बाद भी कोई सुधार न होने पर चिंता जताई। विकलांग धनदेवी को प्राथमिकता पर ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा, एएनएम अतिकुपोषित बच्चों पर नजर रखें।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी, सीडीपीओ के सहयोग से सात माह की गर्भवती ग्राम प्रधान आरती शर्मा की गोद भराई की रस्म कराई। इस मौके पर सीएमओ डा. केके शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी भारती शाक्य, खंड विकास अधिकारी किशनी बी लाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दलवीर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी किशनी डा. शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।