{"_id":"215b9e6f10ca822fea680e4ccc6b9c81","slug":"man-incomplete-without-technical-knowledge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तकनीकी ज्ञान के बिना मनुष्य अधूरा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तकनीकी ज्ञान के बिना मनुष्य अधूरा’
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के हरिदर्शन नगर स्थित कंप्यूटर सेंटर पर सोमवार को डिजिटल इंडिया वीक के उपलक्ष्य में सेमीनार और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के अलावा दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आए छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से अवगत कराया। सोमवार को सर्वप्रथम छात्र-छात्राएं और सेंटर के प्रशिक्षकों ने डिजिटल इंडिया के तहत नगर में जागरूकता रैली निकाली। गौरव मिश्रा के नेतृत्व में गेलेक्सी कंप्यूटर्स से निकाली गई रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: कंप्यूटर सेंटर पहुंचकर समाप्त हुई। वहां कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इफ्तिखार अहमद ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। प्रदेश सरकार द्वारा 26 योजनाएं ऑनलाइन संचालित की जा रही हैं। इनमें छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खतौनी आदि सुविधाएं जन केंद्रों और त्रिवेदी केंद्रों के माध्यम से मिल रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए भी जागरूक किया। संस्थान के निदेशक गौरव मिश्रा ने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज बिना भागदौड़ के आसानी से घर बैठे प्राप्त किए जा सकते हैं। डिजिटल लॉकर सुविधा के माध्यम से अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज लॉकर मे सेव कर सकते हैं। इससे महत्वपूर्ण दस्तावेज कहीं लेकर जाने की जरूरत नहीं है। दस्तावेज तत्काल जरूरत वाले स्थान पर प्राप्त किए जा सकते हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पांडेय ने कहा कि डिजिटल इंडिया से महिलाएं ग्रामीण इलाकों में तकनीक इस्तेमाल करने वाली महिलाएं बनकर स्वरोजगार करेंगी। इस मौके पर रवि यादव, सौरभ गुप्ता, विवेक शाक्य, रोहित श्रीवास्तव, मुकेश, राहुल यादव, आयुषी चौहान, नीरज गुप्ता, अनूप मिश्रा आदि ने भी जानकारियां दीं।
विज्ञापन