फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri woman found corona infected who went to Lucknow for treatment

Mainpuri Corona Update: लखनऊ इलाज को गई महिला मिली कोरोना संक्रमित, एक्टिव केसों की संख्या बढ़ी

Sat, 08 Apr 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

Mainpuri Corona Cases: लखनऊ इलाज कराने के लिए गई मैनपुरी निवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही शहर में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ गई है। सीएमओ ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
Mainpuri woman found corona infected who went to Lucknow for treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले नौ दिन के अंदर चौथा मामला सामने आया है। शहर निवासी महिला लखनऊ में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिली है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें फिर से बढ़ना शुरू हो गई हैं। एक के बाद एक जिले में कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। 31 मार्च को जिला अस्पताल की आरटी-पीसीआर लैब में दो कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद तीन अप्रैल को लखनऊ में उपचार के लिए पहुंचे औडेंय मंडल निवासी एक वृद्ध कोरोना संक्रमित निकला। अब शहर निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। 

विज्ञापन

लखनऊ में जांच के दौरान महिला मिली कोरोना संक्रमित

शनिवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर इसकी जानकारी अपलोड की। पोर्टल पर महिला की जानकारी अपलोड होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि लखनऊ में हुई जांच के दौरान एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। 

स्वास्थ्य विभाग महिला के लगा रहा पता

महिला का जो नंबर पोर्टल पर दिया गया है उससे संपर्क किया जा रहा है। पोर्टल पर दर्ज पते के अनुसार महिला शहर की निवासी है। पोर्टल पर दिए गए नंबर से महिला से संपर्क नहीं हो पा रहा है। शीघ्र ही महिला का पता लगाकर उसके उपचार, हिस्ट्री आदि के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed