{"_id":"690c508fdf50684ddd07ae69","slug":"mainpuri-police-video-shows-cops-beating-youths-forcing-them-into-jeep-during-checking-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस की बात नहीं मानने पर क्या होता है...नहीं पता तो देख लें मैनपुरी का ये वीडियो, खूब हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस की बात नहीं मानने पर क्या होता है...नहीं पता तो देख लें मैनपुरी का ये वीडियो, खूब हो रहा वायरल
Thu, 06 Nov 2025 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:08 PM IST
सार
मैनपुरी के कुसमरा से पुलिस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने युवकों के साथ जो हरकत की, उसे देखकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा कुसमरा चौकी क्षेत्र में बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों की दबंगई सामने आई, तीन सवारी पकडे़ गए युवकों को बल प्रयोग करते हुए जबरदस्ती पीटते हुए जीप में ठूंस कर चौकी ले जाया गया, वहीं जब सख्ती के बारे में पूछा गया तो पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई का सहारा लेते हुए बचाव करती दिखी।
थाना किशनी की कुसमरा चौकी पुलिस बुधवार को यादव नगर चौराहे पर चेकिंग रही थी, बगैर हेलमेट व यातायात नियमों का पालन न करने वालों को रोक कर चालान किया जा रहा था, तभी एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोक कर पूछताछ की, उनके बीच अचानक से गहमा गहमी होने लगी और पुलिसकर्मी हाथापाई पर उतारू हो गए। इस बीच चौकी इंचार्ज भी आ गए और युवकों को दबंगई दिखाते हुए जबरदस्ती जीप में ठूंसने लगे, विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई।
चौकी पुलिस की इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुसमरा पुलिस की दबंगई को लेकर जिले की सोशल मीडिया सेल की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की बात कहते हुए बचाव किया जा रहा है। हालांकि जो कुछ हो रहा है, वह वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन