फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news up board exam

Mainpuri News: परीक्षा में गड़बड़ी न हो, केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश

Sat, 07 Feb 2026 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news up board exam
फोटो 16 केंद्र व्यवस्थापक और अति​रिक्त केंद्र व्यवस्थापक की बैठक में जानकारी देते प्र​शिक्षक। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए कि स्ट्रांगरूम की विशेष निगरानी की जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही प्रश्नपत्रों को निकालने का कार्य किया जाए।

बैठक में प्रश्नपत्रों के रखरखाव की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो स्ट्रांग रूम होंगे। स्ट्रांग रूम नंबर एक में प्रश्नपत्र के लिए चार अलमारियां होंगी। इनमें अलमारी नंबर एक में प्रथम पाली के और अलमारी नंबर दो में द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र रखवाए जाएंगे। अलमारी नंबर तीन में अवशेष प्रश्नपत्रों को रखा जाएगा। अलमारी नंबर चार में अतिरिक्त प्रश्नपत्र उपलब्ध होने पर रखवाए जाएंगे। शिक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम नंबर दो में उत्तर पुस्तिकाओं को रखवाया जाएगा। इस स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र व्यवस्थापक की होगी। बंडल सील करने में सावधानी बरतें। सेंटर कोड के साथ उत्तर पुस्तिका का विवरण साफ-साफ दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed