फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news two party clash over bike

Mainpuri News: बाइक निकालने के विवाद में चले लाठी डंडे

Thu, 11 Dec 2025 01:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news two party clash over bike
करहल। थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया जैनपुर में बन रही सीसी सड़क के ऊपर से बाइक निकालने से रोकने पर आरोपियों ने एक युवक व उसके परिजन से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।गढ़िया जैनपुर के रहने वाले हिमांशू ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे गांव में आरसीसी सड़क बन रही थी। गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र सिंह अपनी बाइक रास्ते में पड़ रही आरसीसी सड़क के ऊपर से निकाल रहे थे। जब उसने कहा कि अभी आरसीसी कच्ची है। मोटरसाइकिल मत निकालो। इतने में ही सुरेंद्र सिंह गालियां देने लगे। फोन करके पुष्पेंद्र, योगेंद्र, कार्तिक को मौके पर बुला लिया। बिना वजह उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया। बचाने आए अनूप, अक्षय, आकाश व सुमित के साथ भी मारपीट की। लोगों को आते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed