फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news tundla farukhbad passenger

Mainpuri News: टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर में आज से 7 की जगह होंगे 12 कोच

Thu, 21 May 2026 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news tundla farukhbad passenger
मैनपुरी। टूंडला से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 51905 और 51906 में कोच की संख्या बढ़ा दी गई है। उत्तर मध्य रेलवे ने यह निर्णय इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लिया है। ट्रेन में पांच नए कोच बढ़ाए जाएंगे इससे यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

टूंडला से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन फिरोजाबाद, मैनपुरी और फर्रुखाबाद तीन जनपदों की कई रेलवे स्टेशनों को जोड़ती है। इस मार्ग पर केवल दो पैसेंजर ट्रेन ही होने के कारण यात्रियों की ट्रेन में भीड़ रहती है । वर्तमान में लंबे समय से टूंडला फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन संख्या 51905 और फर्रुखाबाद से वापस टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 51906 में मात्र 7 कोच थे । इससे ट्रेन में यात्रियों की भीड़ रहती थी। आए दिन यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होती थी। कई बार किसी पर्व या त्योहार पर कई यात्री यात्रा करने से छूट जाते थे। इसकी जानकारी समय-समय पर अधिकारियों को भेजी गई थी। उप मुख्य ऑपरेशन प्रबंधक कोच उत्तर मध्य रेलवे डीके जैन ने पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

----
टूंडला फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या कम होने के कारण आए दिन दिक्कतें होती थीं। उत्तर मध्य रेलवे ने 20 मई से इस ट्रेन में पांच नए कोच जोड़ दिए हैं । यह यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एच एस मीणा स्टेशन अधीक्षक मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed