{"_id":"698f7328fedf93aad70f79d4","slug":"mainpuri-news-theft-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-154021-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तरिहा चढरऊआ गांव में ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तरिहा चढरऊआ गांव में ताले तोड़कर लाखों की चोरी
फोटो31 चोरी की घटना के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
- फोटो : रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित कार्यमक्र में अपनी प्रस्तुति देती मुस्कान बेबी। संवाद
Link Copied
किशनी। गांव तरिहा चढरऊआ स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव तरिहा चढ़रऊआ निवासी राज प्रताप सिंह ने बताया कि वह दिल्ली गए थे। 12 फरवरी की रात को वह घर वापस लौटे थे, अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी और बक्से खुले हुए थे, सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पीड़ित ने बताया कि चोर एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति, नकदी सहित लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए हैं। मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच व खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।