फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news temperature cold

Mainpuri News: गलन और शीतलहर ने लोगों की छुड़ाई कपकपी, न्यूनतम पारा 8 डिग्री

Mon, 22 Dec 2025 12:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news temperature cold
फोटो 45 आगरा मैनपुरी मार्ग पर छाया कोहरा - फोटो : credit
मैनपुरी। गलन और शीत लहर ने जनपद में लोगों की कपकपी छुड़ा दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार रविवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया था। सुबह करीब 7 बजे तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला। इसकी वजह से वाहनों के आवागमन में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अपने तय समय से बसें और ट्रेन भी लेट पहुंची। इस कारण यात्री भी काफी परेशान रहे। वही बादलों की लुका छुपी की वजह से जनपद में सूरज के भी दर्शन नहीं हुए। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं ।
विज्ञापन

सर्दी का प्रकोप इस समय अपने चरम पर है। आमजन को सर्दी की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। रविवार को स्कूलों की छुट्टी होने के चलते जहां बच्चों को राहत मिली, वहीं आमजन को अपने जरूरी काम से घर से बाहर निकलना पड़ा, लेकिन ठंड और गलन की वजह से लोग दिन भर ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





-------
सर्दी से बचाव को अलाव ही सहारा



दन्नाहार। रविवार सुबह घना कोहरा छटने के बाद भी सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। कोहरा छटने के बाद दिन चढ़ने के साथ गलन बढ़ती गई। इससे लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। गांवों की गलियों में अलाव के सहारे लोग तापते नजर आए। शहर में नगर पालिका और नगर पंचायत ने जगह -जगह अलाव की व्यवस्था की है। लेकिन ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिव ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। ग्रामीण अंचल में जब सर्दी चरम पर होती है। तब तक प्रधान और सचिव अलाव की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। रविवार का दिन गलन भरा रहने और सूरज के दर्शन भी पूरे दिन न होने से गलन का एहसास ज्यादा हुआ है।



फोटो परिचय। सर्दी से बचाव को अलाव के सहारे बैठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed