फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news team assaulted lekhpal beaten

Mainpuri News: जांच करने गई राजस्व टीम पर हमला, लेखपाल को पीटा

Sun, 24 May 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news team assaulted lekhpal beaten
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव भनऊ में एक कोल्ड स्टोर की भूमि से संंबंधित शिकायत पर जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर हमला किया गया। हमलावरों ने पुलिस के सामने ही लेखपाल को पीट दिया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील भोगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत औरंध में तैनात लेखपाल राहुल गुप्ता ने बताया कि शनिवार को समाधान दिवस में मानवाधिकार आयोग में की गई एक शिकायत के निस्तारण के लिए टीम के साथ गांव भनऊ गए थे। शिकायत से संबंधित भूमि का सीमांकन किया, ग्राम सभा की भूमि जो जंगल ढाक के नाम अंकित है। उस से कब्जा हटवाने के लिए रवि दुबे, यश दुबे, अमन दुबे से कहा गया। इसी बात पर तीनों टीम के गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। इन लोगों ने शिकायत की कॉपी को फाड़ दिया। अन्य अभिलेख छीनने लगे, विरोध करने पर हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरा पर हमले के आरोप से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed