{"_id":"6a9098e33841ba11f30fa126","slug":"mainpuri-news-swine-flu-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-165569-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: स्वाइन फ्लू पर अलर्ट, जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: स्वाइन फ्लू पर अलर्ट, जिला अस्पताल में 10 बेड आरक्षित
विज्ञापन
फोटो 25 महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल। संवाद
- फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
मैनपुरी। स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके तहत जिला अस्पताल में 10 बेड सुरक्षित कर लिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी चिकित्साधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी चिकित्साकर्मी सतर्क रहें। मरीजों की पहचान और उपचार में कोई देरी न हो। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में लगातार नजर रखें और संदिग्ध मामलों की तुरंत रिपोर्ट दें। अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
-- -
जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं है लेकिन इसके बाद भी सतर्कता बरतने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में त्योहार पर आने वाले लोगों पर नजर रखें। आशा और एएनएम को सक्रिय रखें।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ