फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news sir survay

Mainpuri News: मतदाता सूची से नाम कटने से परेशान हैं मतदाता, रोष

Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news sir survay
मैनपुरी। एसआईआर अभियान के बाद जारी हुई अनंतिम मतदाता सूची में सैकडों की संख्या में लोगो के नाम नहीं है। लोगों में रोष व्याप्त है। बीएलओ से इस बारे में बात करते हैं तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाते हैं। मतदाताओं को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशन में एसआईआर अभियान चलाया गया था जिसमें बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाये गए थे, लेकिन डेढ़ माह तक चले अभियान के बाद भी बीएलओ न तो पूरी मैपिंग हो पाई और न ही शत-प्रतिशत प्रपत्र ही जमा किए। एसआईआर अभियान के बाद जारी हुई सूची में नगर के विभिन्न मोहल्लों के सैंकडों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गये हैं। इनमें कई ऐसे लोग हैं जो सालों से हर चुनाव में में मतदान करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊपरटीला निवासी गोविंद अवस्थी ने बताया कि एसआईआर अभियान में बीएलओ ने चुनाव आयोग की मंशा को जमकर पलीता लगाया। बीएलओ उनके घर पर प्रपत्र तो दे गये, लेकिन वापस लेने नहीं आये, जब उन्होंने बीएलओ से संपर्क किया तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि अब उन्हें फिर से मतदाता बनना पड़ेगा। यह एक जगह की कहानी नहीं है, नगर में कई मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम अनंतिम मतदाता सूची में नहीं है, जबकि वह लोग सालों से नगर में मतदान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें जनपद में कुल मतदाता 1403413 हैं। इसमें से 1176538 मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा किए गए थे। एसआईआर की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 226875 मतदाताओं के नाम अनंतिम मतदाता सूची से रह गए हैं। इनके लिए 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्ति का क्रम चल रहा है। इसमेें मतदाता आवश्यक दस्तावेज के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed