{"_id":"6a73776d3a6a0ea82e0acbbe","slug":"mainpuri-news-showpiece-health-atm-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-164216-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: 22 जांचों की व्यवस्था, पर एक भी नहीं हो पा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: 22 जांचों की व्यवस्था, पर एक भी नहीं हो पा रही
विज्ञापन
फोटो 13 जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में बंद रखा हेल्थ एटीएम और गायब एलटी। संवाद
मैनपुरी। जिले के सात स्वास्थ्य केंद्रों पर लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए हेल्थ एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं। सुविधा के नाम पर यहां केयर टेकर तो तैनात हैं, लेकिन अक्सर गायब रहते हैं। नतीजा यह है कि हेल्थ एटीएम में 22 प्रकार की जांच की व्यवस्था होने के बावजूद एक भी प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है और मरीज बाहर निजी लैब से जांच कराने को मजबूर हैं।
यह व्यवस्था इसलिए शुरू की गई थी ताकि दोपहर दो बजे के बाद स्वास्थ्य केंद्रों की लैब बंद होने पर लोगों को जांच के लिए भटकना न पड़े। जन प्रतिनिधियों की निधि से करीब चार लाख रुपये प्रति हेल्थ एटीएम की लागत से इन्हें स्थापित कराया गया था। लेकिन बड़ी लागत के बाद भी ये मशीनें महज सजावटी वस्तु बनकर रह गई हैं। केयर टेकर के नदारद रहने से कोई भी जांच सुविधा संचालित नहीं हो पा रही है।
दृश्य नंबर 1
स्थान- महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो साल पहले हेल्थ एटीएम की स्थापना की गई थी। केयर टेकर के रूप में एलटी की तैनाती है। विभाग ने इस हेल्थ एटीएम को इमरजेंसी से हटाकर पैथोलॉजी कक्ष संख्या 23 में रखवा दिया है। जबकि यहां इस हेल्थ एटीएम का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि दो बजे के बाद यहां ताला लटक जाता है। यहां तैनात एलटी सुबह रजिस्टर रखकर गायब हो जाता है। बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अपनी बीमार मामी को लेकर पहुंचे नगला हिम्मत निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी मामी को पेटदर्द के साथ शुगर की दिक्कत है। वह हेल्थ एटीएम तलाशते रहे बाद में पता चला कि वह तो पैथोलॉजी में बंद है।
विज्ञापन
-- --
दृश्य नंबर- 2
स्थान- सौ शैया अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम
सौ शैया अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम से भी कर्मचारी अधिकतर गायब रहता है। बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे यहां कर्मचारी मौजूद नहीं था। यहां प्रसव के लिए पहुंची रीना देवी के परिजन ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के लिए कहा है। परिजन ने बताया कि लैब बंद हो चुकी है और हेल्थ एटीएम पर कोई कर्मचारी नहीं है। इसलिए बाहर से जांच कराने जाना पड़ रहा है।
-- -
हेल्थ एटीएम पर कर्मचारियों की नियमित तैनाती की गई है। यदि लापरवाही कर रहे हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ