फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news shabby road

Mainpuri News: ईशन नदी पुल पर जानलेवा गड्ढा, अनजान राहगीर हो सकते शिकार

Thu, 19 Feb 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news shabby road
फोटो1 ईशन नदी पुल पर हो रहे गड्ढे में दिख रहीं सरिया, मार्ग से गुजरते लोग। संवाद
मैनपुरी। ईशन नदी पुल पर बना गहरा गड्ढा दिनों दिन बड़ा होता जा रहा है, जिससे पुल से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पुल के बीचों-बीच बने इस गड्ढे में सरिया भी बाहर दिखने लगी है। इस गंभीर समस्या की ओर न तो लोक निर्माण विभाग का ध्यान जा रहा है और न ही प्रशासन इस ओर से अनजान बना हुआ है।शहर से भोगांव की ओर जाने के लिए ईशन नदी पुल एक मुख्य मार्ग है। यह पुल दो लेन में बंटा हुआ है, एक ओर से लोग भोगांव और कुरावली की ओर जाते हैं, जबकि दूसरी ओर से शहर में प्रवेश करते हैं। कुछ दिन पहले पुल के बीचों-बीच एक छोटा गड्ढा हुआ था, जो अब काफी गहरा हो गया है और उसमें से लोहे की सरिया भी बाहर झांकने लगी है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन इस पुल से गुजरते हैं, जिनमें बाइक सवार, कार और भारी वाहन शामिल हैं। रोजाना पुल से गुजरने वाले लोग सावधानी बरतते हुए निकल जाते हैं, लेकिन अनजान राहगीर इस गड्ढे का शिकार होकर किसी भी समय दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस गंभीर समस्या के बावजूद, लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभाग के अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे हुए हैं, जबकि प्रशासन भी इस खतरे से बेखबर बना हुआ है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से तत्काल इस गड्ढे की मरम्मत कराने और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह पुल शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन

वर्जन

ईशन नदी पुल पर हुए गड्ढे के बारे में जानकारी की जाएगी, आवश्यक मरम्मत आदि का कार्य कराया जाएगा।
धनुषधारी, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed