{"_id":"699b68b93b44df661503d438","slug":"mainpuri-news-sdo-beaten-police-action-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-154571-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: एसडीओ धमकी मामले में पुलिस कार्रवाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: एसडीओ धमकी मामले में पुलिस कार्रवाई का इंतजार
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछिया में विद्युत निगम और विजिलेंस टीम ओटीएस पंजीकरण के लिए पहुंची थी। निगम के एसडीओ ने गांव में बिजली चोरी पकड़ी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ को जान से मारने की धमकी दे डाली। एसडीओ ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पावर हाउस उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ अभिषेक कुमार विजिलेंस टीम के साथ गांव बिछिया में बकाएदार उपभोक्ताओं से ओटीएस पंजीकरण का अनुरोध करने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने गांव में कुछ लोगों की ओर से कटिया डालकर बिजली चोरी करके हुए देखा। जब निगम की टीम ने कार्रवाई की, तो गांव के लोग एकत्र हो गए और एसडीओ अभिषेक कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना के बारे में निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ क्षेत्राधिकारी नगर को शिकायती पत्र दिया गया है। अब पुलिस की ओर से एसडीओ को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है। थाना प्रभारी कोतवाली फतेह बहादुर का कहना है कि इस संबंध मेें कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।