{"_id":"6aa1a924d3dae73ee3049b76","slug":"mainpuri-news-roadways-buses-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-166356-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रोडवेज बस फिर दौड़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रोडवेज बस फिर दौड़ाने की तैयारी
विज्ञापन
फोटो 1 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
मैनपुरी। क्षेत्रीय मार्गों पर यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन निगम की ओर से बस संचालन का विस्तार किया जा रहा है। मैनपुरी डिपो ने एक बार फिर मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इस मार्ग पर बस संचालन को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा को पुनः शुरू करने की योजना बनाई गई है।
वर्तमान में मैनपुरी डिपो से 78 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। डिपो की ओर से अन्य जनपदों के साथ-साथ क्षेत्रीय मार्गों को भी बस सेवा से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। सिरसागंज मार्ग पर बस सेवा पुनः शुरू होने से टिंडौली, रठेरा, लालपुर, बदनपुर, नई गढ़ी और रुस्तमपुर सहित आसपास के कई गांवों के निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर बस संचालन को पुनः शुरू कराने की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि पूर्व में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण यह सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू करने की योजना है।