फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news roadways buses ac

Mainpuri News: गर्मी में सुविधाजनक होगा दिल्ली का सफर, चलेंगी एसी बसें

Wed, 08 Apr 2026 12:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news roadways buses ac
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से दिल्ली के लिए दो वातानुकूलित बसों का संचालन जल्द ही शुरू कराया जाएगा। निगम की ओर से शुक्रवार तक डिपो को दो एसी बसें मिलने वाली है। एक बस सुबह आठ बजे और दूसरी बस रात नौ बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो की ओर से परिवहन निगम मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर दो वातानुकूलित बसों की मांग की गई थी। निगम की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बस आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कराया गया है। शुक्रवार तक डिपो के बेड़े में दो वातानुकूलित बसें शामिल होंगी।
विज्ञापन

डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि डिपो के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एसी बस आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कराया है। शुक्रवार तक दो वातानुकूलित बसें मैनपुरी पहुंच जाएंगी। उन्होंने बताया कि दोनों बसों का संचालन दिल्ली के लिए कराया जाएगा। पहली बस सुबह 8 बजे और दूसरी बस रात 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि बसों के मैनपुरी पहुंचने के बाद किराये का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed