{"_id":"6a08cfef1575e5bdf10c4653","slug":"mainpuri-news-road-three-death-asthma-blood-preasure-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-159542-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डायरिया और अस्थमा से पीडि़त 3 मरीजों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डायरिया और अस्थमा से पीडि़त 3 मरीजों की माैत
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी के बीच जिले में मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चा डायरिया से पीड़ित था जबकि दो अन्य मरीजों को अस्थमा की दिक्कत थी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी रोहित (2) के पिछले तीन दिनों से दस्त और उल्टी की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब डायरिया के कारण अचानक रोहित की हालत बिगड़ी तो आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी निवासी नारायणदास (65) काफी समय से फेफड़ों के संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित चल रहे थे। परिजन उनका आगरा से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आसरा आवास निवासी संजय सिंह (57) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुनिवार की सुबह परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद