फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident two death

Mainpuri News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस चालक सहित दो की मौत

Fri, 29 May 2026 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident two death
फोटो 2 घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक। संवाद
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह एक स्लीपर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हो गए। बस गोंडा से दिल्ली जा रही थी और माइलस्टोन 83 किमी पर यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


घायलों को तत्काल पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस आगे चल रहे चावल से भरे ट्रक से जा टकराई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर सीओ करहल अजय सिंह और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। इनमें से 35 घायलों को पीजीआई सैफई भेजा गया। बस चालक 43 वर्षीय रामजीवन निवासी महाखारपुर राघवपुर बस्ती स्टीयरिंग में फंस गए थे। उन्हें हाइड्रा की मदद से बाहर निकालकर पीजीआई भेजा गया, लेकिन वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे व्यक्ति 35 वर्षीय रामनरेश निवासी सिजयल टपरा, थाना तरबगंज जनपद गोंडा थे।
विज्ञापन



हादसे में यह लोग हुए घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं परवेज अहमद गांव बेदीपुर जनपद बस्ती, मोहित निवासी दुर्जनपुर गोंडा, राज कुमार गांव इमेला जनपद गोंडा, रामगोपाल गांव हटकटी चौहानपुरा जनपद गोंडा, राम शंकर निवासी दुर्जनपुर गोंडा, आशीष तिवारी गांव पूरे ब्राह्मण बाराबंकी, सुशीला गांव संतोषीपुरवा गोंडा, सपना गांव दीमरा शेखपुर जनपद गोंडा, देवी प्रसाद तिवारी गांव टडक्की पक्की गोंडा, संतोष, रजनी निवासी गांव सेमरा शेखपुर गोंडा, संजू निवासी दुर्जनपुर गोंडा, शिवानी निवासी बंदराह गोंडा, मनीषा निवासी परशुपुरा जनपद बस्ती, जगदंबा प्रसाद तिवारी निवासी बगहीपुरवा परहेटा गोंडा, धर्मपाल यादव निवासी पंडितपुरा खोजनपुर गोंडा सहित करीब 35 यात्री घायल हुए। कई यात्रियों को मामूली चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

फोटो 2 घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक। संवाद

फोटो 2 घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed