फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident death

Mainpuri News: काम से लौट रहे मजदूर को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत

Sun, 15 Mar 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident death
फोटो 3 मृतक रमाकांत का फाइल फोटो
मैनपुरी। मजदूरी करने के बाद शुक्रवार शाम को बाइक से घर लौट रहे गांव पुसैना निवासी मजदूर को कोतवाली क्षेत्र में खरपरी के पास आलू लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी 26 वर्षीय रमाकांत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था, शुक्रवार को वह एलाऊ क्षेत्र में मजदूरी करने के लिए गया था। शाम को जब वह बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी गांव खरपरी के पास मोड पर मार्ग से गुजर रहे आलू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया, रमाकांत बाइक से नीचे गिर गया, जिसके बाद ट्रैक्टर का पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्राली भी पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के क्षत-विक्षत हो चुके शव को मोर्चरी भेजा। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया है, शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी, दो माह की है मासूम बेटी
मजदूर रमाकांत की दो साल पहले ही शादी हुई थी, दो माह पहले ही पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। इससे रमाकांत बहुत प्रेम करता था। परिवार में रमाकांत अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था, तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है, विधवा मां, पत्नी व बच्ची का वह एकमात्र सहारा व परिवार का मुखिया था, हादसे में रमाकांत की असमय मौत के बाद परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed