फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident death

Mainpuri News: बेवर में ट्रक से टकराई पिकअप, हेल्पर की माैत

Mon, 23 Feb 2026 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident death
बेवर। थाना बेवर क्षेत्र में शनिवार रात गांव अकबरपुर बिकू के पास एक पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

दरभंगा बिहार निवासी 35 वर्षीय गोविंद कुमार पिकअप पर हेल्पर का काम करता था, शनिवार रात को वह चालक प्रदीप कुमार निवासी गांव दरवा थाना दन्नाहार के साथ गाड़ी कानपुर जा रहा था। देर रात थाना बेवर क्षेत्र में गांव अकबरपुर बिकू के पास पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में गोविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक मौके से भाग चुका था। प्रभारी निरीक्षक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। बताया कि मृतक बिहार का रहने वाला था, परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed