{"_id":"6939cfbf5e21d71ecf03c7e8","slug":"mainpuri-news-road-accident-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-150246-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत
मैनपुरी। नवीगंज टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह धान के बोरे लदा ट्रैक्टर-ट्राॅली डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हाे गया, चालक सड़क पर गिर गया और ट्राली का पहिया सीने से होकर निकल गया, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया।कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव लड़ैता निवासी 32 वर्षीय करन कुमार बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली में धान लाद कर मैनपुरी मंडी बिक्री के लिए जा रहा था। वह जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 नवीगंज टोला प्लाजा के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए, झटका लगने के साथ ही रमने सीट से नीचे सड़क पर जा गिरा। अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर में लदी ट्राली का पहिया उसके सीने से निकल गया, हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने चालक के शव को मोर्चरी भिजवाया, फोन कर परिजन को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने सड़क पर बिखरे धान के बोरों व दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।