Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news red alart fog winter

Mainpuri News: सर्दी करेगी परेशान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Sat, 20 Dec 2025 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news red alart fog winter
फोटो 20 ईशन नदी चौराहे पर सुबह छाया कोहरा। संवाद
मैनपुरी। सर्दी में गलन और शीतलहर से अभी लोगों को राहत मिलते नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में घना कोहरा हो सकता है, जिसमें दृश्यता 0 से 50 मीटर हो सकती है। कोहरा होगा तो सड़कों पर वाहनों के आवागमन में दिक्कत होगी। रविवार से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। शुक्रवार सुबह से ही हल्के बादल बने रहे। वहीं, 11 बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए। धूप में तेजी न होने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। शीतलहर भी लोगों को घर में ही दुबकने को मजबूर कर रही है। ऐसे में लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से न तो अलाव के इंतजाम किए गए हैं, न ही गरीबों को कंबल का वितरण ही किया गया है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान विभाग के अनुसार शनिवार के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके बाद हल्की धूप निकली तो कोहरा भी कम होने लगा।
विज्ञापन




कोहरा बन रहा आफत, लगातार देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें



मैनपुरी। कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरा लोगों के लिए आफत बनता जा रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी है। घने कोहरे के कारण कालिंदी एक्सप्रेस अप छह घंटे 37 मिनट और डाउन सात घंटे 37 मिनट देरी से मैनपुरी स्टेशन पहुंची। यात्रियों और उनके रिश्तेदारों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



जनपद में घने कोहरे का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शाम ढलते ही सड़काें पर कोहरे की चादर बिछ जाती है, जो सुबह तक बरकरार रहती है। कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैनपुरी स्टेशन से होकर गुजरने वाली एकमात्र कालिंदी एक्सप्रेस लगातार पांच-छह दिनों लगातार घंटों देरी से पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अप 14118 बृहस्पतिवार अपने निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर सुबह 4:57 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। बता दें कि मैनपुरी से दिल्ली के लिए प्रतिदिन करीब 200 यात्री सफर करते हैं, ट्रेन के छह घंटे 37 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस डाउन 14117 शुक्रवार सुबह अपने निर्धारित समय सुबह 3:50 बजे के स्थान पर 10:13 बजे मैनपुरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed