फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news paper leak protest

Mainpuri News: पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Thu, 23 Jul 2026 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news paper leak protest
फोटो 19 कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नारेबाजी करते पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
मैनपुरी। यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित अधिक बिजली बिल वसूली पर रोक लगाने और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खरीफ की फसल की बोआई और रोपाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन उन्हें खाद के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की ओर से अधिक बिल आने की शिकायतें मिल रही हैं। महंगाई के दौर में बढ़े बिजली बिल से आम उपभोक्ता परेशान है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान कैलाश उपाध्याय, शरद पचौरी, विनीता शाक्य, मनोज चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश दुबे, अरविंद यादव, अनुपम शाक्य, वीरराज कश्यप, सचिन तोमर, डॉ. नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed