फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news maried lady death in agra

Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आगरा में मौत

Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news maried lady death in agra
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव चौरासी निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आगरा के एक नर्सिंग होम में 25 जून को मृत्यु हो गई। ससुरालीजन शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। मृतका के पिता ने आगरा में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर शुक्रवार की देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चौरासी निवासी मुनीम ने अपनी पुत्री शिवानी की शादी 8 माह पूर्व जनपद एटा के गांव जमों थाना जलेसर निवासी सोनू के साथ की थी। शादी के बाद से ही सोनू पत्नी शिवानी के साथ ग्रेटर नोएडा के कासना में रहकर नौकरी कर रहा था। वही शिवानी का छोटा भाई रिंकू भी अपनी बहन के साथ रहकर नौकरी कर रहा था। 24 जून को भाई रिंकू अपनी ड्यूटी पर था। तभी शिवानी के देवर रोहित ने फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी बहन की तबीयत खराब है। अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

रिंकू ने अस्पताल पहुंचकर देखा तो बहन आईसीयू में भर्ती थी। उसने फोन कर सूचना पिता को दी। मुनीम भी 24 जून को देर शाम नोएडा पहुंच गए। वहां से इलाज के लिए पुत्री को आगरा के एक निजी अस्पताल में रेफर करा लाए। उपचार के दौरान 25 जून की शाम शिवानी की मृत्यु हो गई। इसके बाद पति सोनू व देवर मौके से भाग गए। सूचना के बाद भी शव लेने नहीं आए। आगरा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को शव पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता शव लेकर गांव पहुंचे। दामाद सोनू पर कार्रवाई कराने के लिए थाना दन्नाहार पहुंचे। दामाद सोनू पर पुत्री की फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि घटना ग्रेटर नोएडा की है। मृत्यु का स्थान आगरा है। थाना दन्नाहार से घटना का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed