फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news loot investigation

Mainpuri News: सिर्फ जख्म कुरेद रहे अधिकारी, खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली

Sat, 20 Dec 2025 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news loot investigation
फोटो 5 सराफा की दो दुकानों में चोरी की घटना के बाद जांच करने पहुंचे एसपी सिटी। संवाद
मैनपुरी। कस्बा औंछा में जसराना रोड पर दो दुकानों के ताले तोड़कर सवा करोड़ से अधिक के जेवर नकदी चोरी करने वाले बदमाश चार दिन बीतने के बाद भी बेसुराग हैं। अधिकारी निरीक्षण के नाम पर सिर्फ जख्म कुरेदने का काम कर रहे हैं, खुलासे के नाम पर उनके हाथ अभी तक खाली हैं। शुक्रवार को एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली।औंछा क्षेत्र के रहने वाले सराफा व्यापारी विपिन गुप्ता और मनोज कुमार वर्मा की जसराना रोड स्थित सराफा की दुकान में 15 दिसंबर की रात को चोरों ने करीब सवा करोड़ से अधिक के जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी थी, इस घटना को हुए चार दिन का समय बीत चुका है। अधिकारी लगातार घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। मगर, चार दिन बीतने के बाद भी खुलासे के नाम पर हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सिटी ने प्रभारी निरीक्षक के साथ पीड़ित व्यापारियों से वार्ता की, दोनों दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी भी देखे। व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि पुलिस की टीमें खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। मगर, दूसरी ओर व्यापारी वर्ग की मांग है कि उन्हें भरोसा नहीं खुलासा चाहिए। पूर्व में भी कई चोरी की घटनाएं हुईं। मगर, खुलासे के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया था, चार दिन का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed