फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news loktantra senani

Mainpuri News: लोकतंत्र सेनानियों का शासनादेश के तहत हो अंतिम संस्कार

Sat, 14 Feb 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news loktantra senani
फोटो 28 ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे लोकतंत्र सेनानी। संवाद
मैनपुरी। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकतंत्र सेनानियों का अंतिम संस्कार शासनादेश के तहत कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतंत्र सेनानियों के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस लाइन के प्रभारी के साथ 11 पुलिस कर्मियों की टीम से गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था है। जबकि जिले में शासनादेश का पालन नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि 10 जनवरी को लोकतंत्र सेनानी देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर केवल नायब तहसीलदार और स्थानीय पुलिस ही मौके पर पहुंची। शव को न तो तिरंगा उड़ाया गया और न ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि अधिकारी लोकतंत्र सेनानियों के फोन भी नहीं उठाते हैं। मांग की गई कि लोकतंत्र सेनानियों के निधन पर शासनादेश के तहत गार्ड ऑफ ऑनर व अन्य व्यवस्थाएं की जाएं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र अवस्थी, मथुरा प्रसाद, नेतराम, वीना शर्मा, रामसखी, श्रीदेवी, रविंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed