फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news life sentence to murderer

Mainpuri News: दुकानदार के हत्यारे को सुनाई उम्रकैद की सजा

Sun, 01 Feb 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news life sentence to murderer
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ में दो साल पहले एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपर जिला जज प्रथम/रेप एंड पॉक्सो एक्ट चेतना चौहान ने अरविंद उर्फ लंबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उस पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

घटना 31 अगस्त, 2023 की रात को हुई थी, जब गांव धारऊ निवासी दुकानदार दिनेशचंद्र अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अरविंद उर्फ लंबे दुकान पर आया और कुछ सामान खरीदा। जब दिनेशचंद्र ने रुपये मांगे, तो अरविंद ने गालियां देते हुए तमंचे से उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल दिनेशचंद्र को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृतक दिनेशचंद्र के पुत्र सुमित ने अरविंद उर्फ लंबे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच के बाद चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की। अपर जिला जज प्रथम/रेप एंड पॉक्सो एक्ट चेतना चौहान के न्यायालय में हुई मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित नौ गवाहों ने गवाही दी। गवाही और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अरविंद उर्फ लंबे को दिनेशचंद्र की हत्या का दोषी पाया और उसको आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही, उस पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद ने दिनेशचंद्र की हत्या के लिए तमंचे का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने घटना के बाद तमंचा भी बरामद किया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान, अरविंद को अवैध तमंचा रखने का भी दोषी पाया गया।

इस आरोप में अपर जिला जज प्रथम/रेप एंड पॉक्सो एक्ट चेतना चौहान ने अरविंद उर्फ लंबे को तीन साल की सजा सुनाई है और उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed