{"_id":"69ebd83fba04eccb2e098940","slug":"mainpuri-news-kasturba-gandhi-school-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-158175-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कस्तूरबा गांधी बालिका कॉलेज में बनेंगे छह कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कस्तूरबा गांधी बालिका कॉलेज में बनेंगे छह कमरे
विज्ञापन
भोगांव। नगर पंचायत की ओर से संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज में कमरों का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी के प्रस्ताव पर शासन ने छह कमरों के निर्माण के लिए 45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
भोगांव में लगभग 55 साल पहले तत्कालीन चेयरमैन मिश्रीलाल दुबे ने नगर पंचायत द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज की स्थापना की थी। विद्यालय में कमरों के निर्माण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी को प्रस्ताव दिया गया था।
चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के सहयोग से विद्यालय में नए कमरों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव स्वीकार कर छह कमरों के निर्माण के लिए 45 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि कमरों का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगस्त सितंबर तक कमरों का निर्माण कराने का लक्ष्य है। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरती यादव, रितिका सिंह, बबिता सिह, सचिन अधौलिया, शारदा शुक्ला, सुमनलता, यशी मिश्रा मौजूद रहे।