फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news husband wife death

Mainpuri News: पति के गम में 30 घंटे बाद पत्नी की भी मौत

Thu, 23 Jul 2026 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news husband wife death
फोटो 2 मृतक राजेश और उनकी पत्नी रजनी - फोटो : Archive
बेवर। खाना खाने के बाद हाथ धोते समय एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कानपुर के एक अस्पताल में बीमारी के चलते भर्ती पत्नी अपने पति मौत पर घर आई। अंतिम संस्कार के करीब 30 घंटे बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी भी मौत हो गई। परिवार में दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मनान के निवासी राजेश चतुर्वेदी (65) क्षेत्र के रामलीला मैदान पर लगने वाले रामलीला मेले में लीला वाचन का कार्य करते थे। उनके पास रामलीला कमेटी में जनरल मैनेजर का पद भी था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने घर पर खाना खाया और उसके बाद हाथ धोने लगे। इस दौरान वह तेज दर्द के साथ कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े। घरवाले उनकी आवाज सुनकर दौड़े और उन्हें कमरे में ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन का कहना था कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। राजेश चतुर्वेदी की पत्नी रजनी 10 दिन से लिवर में दिक्कत के चलते कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती थीं, उन्हें पति की मौत की खबर मिली तो वह घर आ गईं। मंगलवार सुबह को राजेश का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

पति की मौत का गम शायद पत्नी रजनी से बर्दाश्त नहीं हुआ, अंतिम संस्कार के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें दोबारा से कानपुर ले जाने लगे, इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ हुई दो मौतों से परिजन और क्षेत्र के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारी समेत क्षेत्र के तमाम लोग उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed