फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news highcourt sp

Mainpuri News: हाईकोर्ट ने एसपी से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news highcourt sp
मैनपुरी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ यादव पर 11 जुलाई 2025 को दीवानी परिसर में हुए जानलेवा हमले के मामले में हाईकोर्ट ने एसपी से व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र मांगा है। हाईकोर्ट में दायर की गई रिट पर न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और तरुण सक्सेना की पीठ ने सुनवाई करने के बाद ये आदेश जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ अप्रैल की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पर 11 जुलाई को दीवानी में हुए हमले के बाद 13 जुलाई को घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस की ओर से सही तरीके से विवेचना नहीं की जा रही है। इसे लेकर पीड़ित की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका की सुनवाई करने के बाद न्यायमूर्ति ने अभी तक इस संबंध में की गई कार्रवाई की प्रगति आख्या मांगी है। एसपी से व्यक्तिगत रूप से इस संबंध में शपथपत्र मांगा गया है। सीजेएम को आदेश दिया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति 48 घंटे के अंदर पुलिस अधीक्षक और कोतवाली प्रभारी को तामील करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed