फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news health children

Mainpuri News: कृमि मुक्ति 10 और 16 से खसरा-रूबेला अभियान

Sat, 07 Feb 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news health children
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग बच्चों और किशोरों को स्वस्थ रखने के लिए खसरा-रूबेला अभियान के साथ ही कृमि मुक्ति अभियान शुरू करने जा रहा है। 10 फरवरी से कृमि मुक्ति अभियान शुरू होगा तो, वहीं 16 फरवरी से खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर शुक्रवार को बैठक का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पपेंद्र कुमार और प्रभारी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर की उपस्थिति में आयोजन हुआ। बैठक में यूनिसेफ डीएमसी संजीव पांडेय ने एमआर (खसरा-रूबेला ) अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी से 27 फरवरी के मध्य चलने वाले विशेष एमआर अभियान सभी विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इसमें कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चों को मीजल्स-रूबेला के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने बताया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, इसमें सभी 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को आयु वर्ग के अनुसार एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी। 1 वर्ष से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 वर्ष से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली पीसकर खिलाई जाएगी। 3 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एक गोली चबाकर खानी होगी। 13 फरवरी को मॉप अप दिवस मनाया जाएगा जिसमें एल्बेंडाजोल की खुराक से छूटे सभी बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। इस अवसर पर पंकज टिंगल, नीलम वर्मा, मोहित दुबे, नारायण सिंह, सिद्धार्थ चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed