{"_id":"6ae24e94a1668084040b8f0e","slug":"mainpuri-news-ghanshampur-fewer-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-169801-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: बुखार के खौफ से गांव में पलायन, 100 से अधिक लोग चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: बुखार के खौफ से गांव में पलायन, 100 से अधिक लोग चपेट में
विज्ञापन
फोटो 14 बुखार से पीड़ित लल्लू सिंह चारपाई पर लेटे हुए। संवाद
ज्योंती। कुरावली विकासखंड के गांव घनश्यामपुर में पिछले कुछ दिनों से बुखार का कहर देखा जा रहा है। यहां 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। कई घरों में 3 से 5 लोग तक बुखार से ग्रसित हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने गांव छोड़ना शुरू कर दिया है। पीड़ित जनपद के साथ ही आगरा और दिल्ली तक उपचार करा रहे हैं।
घनश्यामपुर में पिछले 3 से 4 दिन से बुखार के मरीज मिल रहे हैं। गांव के नन्हें बाथम, राम सहेली, रंजन, हेमा, रागिनी, आशा सहित 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीण आरपी सिंह और लल्लू सिंह ने बताया कि बुखार का प्रकोप इस कदर हावी है कि कई घरों में 4 से 5 लोग तक बीमार हैं। बीमारी के चलते कुछ लोग घरों में ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी में चले गए हैं। कई लोग औंछा, कुरावली, मैनपुरी, आगरा और दिल्ली में उपचार करा रहे हैं। कुछ लोगों की निजी पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव दिखाया जा रहा है, हालांकि कन्फर्म जांच न होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इसे डेंगू नहीं मान रहा है। ग्रामीण आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि 3 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया था, लेकिन डॉक्टर खानापूरी कर लौट गए और दोबारा हालात देखने नहीं पहुंचे।
केस-1: श्रीचंद्र का परिवार संकट में
श्रीचंद्र के परिवार में 4 लोग बुखार की चपेट में हैं और घर पर 4 चारपाइयां बिछी हैं। इनमें रामपाल (55), श्रुति (16), विनीत (19) और दिनेश (45) बीमार हैं।
विज्ञापन
केस-2: अमलेश के घर भी बीमारी
अमलेश के परिवार में संगीता (42), आयुषी (21), उत्कर्ष (18) और सुखपाल (45) बुखार की चपेट में हैं। इन सभी का क्षेत्रीय डॉक्टरों से उपचार कराया जा रहा है।
- गांव में 23 अक्तूबर को शिविर लगाया गया था। मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई थी। लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है, जांच में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला। गुरुवार को फिर से शिविर लगाया जाएगा — डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ